Good News : जिले में 15 डे बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्र की होगी स्‍थापना

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। खेल के विकास को लेकर अच्‍छी सूचना है। जिले में 15 डे बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्‍थापना होगी। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को डे बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्‍थापना को लेकर जिला संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें 15 प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्रों को समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला खेल पदाधिकारी नारायण राम, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और खेल प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण केंद्रों व खेल विधा की सूची

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ईरगांव, लोहरदगा-हॉकी (बालक/बालिका)

एसएस उच्च विद्यालय, किस्को-हॉकी (बालक)

लूथरन उच्च विद्यालय, लोहरदगा-वॉलीबॉल (बालक/बालिका)

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा-एथलेटिक्स (बालक)

मंजूरमति उच्च विद्यालय, महादेव आश्रम, लोहरदगा- कबड्डी (बालिका)

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, मूंगो, पेशरार- फुटबॉल (बालक)

मंजूरमति उच्च विद्यालय, महादेव आश्रम, लोहरदगा-कबड्डी (बालक)

मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कॉलेज, लोहरदगा – बैडमिंटन (बालक)

संत स्तानिस्लास उच्च विद्यालय, पतराटोली, लोहरदगा – कुश्ती (बालिका)

मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कॉलेज, लोहरदगा- बैडमिंटन (बालिका)

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, पतराटोली, मूंगो, पेशरार-कबड्डी (बालक)

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उदरंगी, भंडरा – फुटबॉल (बालक)

नव प्राथमिक विद्यालय, गोपालगंज, कैरो – फुटबॉल (बालक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जामुनटोली, बगडू- खो-खो (बालक) बीएस कॉलेज, लोहरदगा – कुश्ती (बालक)