रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ गोपाल पाठक ने बनें। नए कुलपति के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। डॉ पाठक झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम व पूर्व कुलपति थे।
डॉ पाठक ने बीआईटी मेसरा से 1977 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसी संस्थान से एमई (सिविल) की पढ़ाई की। इसके बाद पीएचडी की डिग्री हासिल की। वर्ष 1980 में बीआईटी में ही सिविल इंजीनयिरिंग डिपार्टमेंट में योगदान दिया। वर्ष 2000 में वे प्रोफेसर बने।
बीआईटी मेसरा में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी रहे हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड कैंपस डेवलपमेंट और डीन फैकल्टी डेवलेपमेंट और हेड सिविल डिपार्टमेंट भी रहे हैं। वे 14 जून 2017 से 14 दिसंबर 2020 तक झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति रहे।
प्रोफेसर डॉ गोपाल पाठक के सरला बिरला विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में योगदान करने पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा और कुलसचिव प्रोफेसर डॉ विजय कुमार सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त डीन, एसोसिएटेड डीन, शिक्षक, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक एक कर गुलाब के फूल प्रदान कर सहर्ष स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ पाठक जैसे कुलपति के नेतृत्व विवि निरंतर शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियों को हासिल करेगा। कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रारंभिक अवस्था से लेकर अभी तक किए गए कार्यों की चर्चा की।
इस अवसर प्रोफेसर संजीव बजाज,प्रो श्रीधर बी दांदीन, प्रो राधा माधव झा, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ संदीप कुमार, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ अमृता सरकार, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो राहुल वत्स, मनीष कुमार, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ भारद्वाज शुक्ल, आदित्य, राहुल रंजन, शिखा राय सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।