
रांची। झारखंड में अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कई जिलों में सुबह कहीं-कहीं कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने अपने 28 दिसंबर की बुलेटिन में दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 दिसंबर को सुबह में कहीं-कहीं कोहरा या धुंध छाया रहेगा। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहरों का न्यूनतम तापमान
रांची : 8.3
जमशेदपुर : 9.4
डालटेनगंज : 6.9
बोकारो : 7.1
चाईबासा : 7.2
(आंकड़े रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग और डिग्री सेल्सियस में हैं।)