Corona Update : झारखंड में मिले मात्र 92 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 6 दिसंबर की रात 9 बजे तक 92 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 37 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 10 हजार 278 पॉजिटिव केस और 1,796 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 7 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 134 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 37, बोकारो से 6, देवघर से 7, धनबाद से 5, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 10, गढ़वा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 3, खूंटी से 3, लातेहार से 1, पलामू से 1, सरायकेला से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 6 मरीज मिले।

7 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 6 दिसंबर को 7 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद के 2, पूर्वी सिंहभूह के 1, गढ़वा के 1, पलामू के 1, रामगढ़ के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 986 हो गई।