Corona Update : झारखंड में मिले 233 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 3 दिसंबर की रात 9 बजे तक 233 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 85 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 9 हजार 771 पॉजिटिव केस और 1,926 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 6 हजार 868 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 208 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 85, बोकारो से 11, चतरा से 1, देवघर से 7, धनबाद से 28, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 22, गढ़वा से 4, गिरीडीह से 6, गोड्डा से 4, हजारीबाग से 16, खूंटी से 3, कोडरमा से 3, लातेहार से 2, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 1, पलामू से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 1, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले।

6 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 3 दिसंबर को 6 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1, जमशेदपुर के 1, हजारीबाग के 1 और रांची के 3 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 977 हो गई।