रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार की रात सड़क पर निकले। इस क्रम में उन्होंने कई जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

श्री सोरेन ने रांची के शहीद चौक और खादगढ़ा बस स्टैंड पर गरीबों को कंबल बांटा। उनका हालचाल पूछा।

श्री सोरेन देर रात मोरहाबादी मैदान पहुंचे। यहां सरकार की पहली वर्षगांठ पर 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण।