रांची । झारखंड भाजपा के नव नियुक्त सह प्रभारी एवं बांकुड़ा के सांसद डॉ सुभाष सरकार 2 दिसंबर को सड़क मार्ग से रांची पहुचेंगे। डॉ सरकार नए दायित्व के बाद पहली बार रांची पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण जिला इकाई के पदधारी, कार्यकर्ताओं द्वारा उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
मुरी झारखंड प्रवेश द्वार एवं गोंदली पोखर चौक (अनगड़ा) पर रांची ग्रामीण जिला द्वारा और जोरार चौक (नामकुम) पर रांची महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
डॉ सुभाष सरकार सड़क मार्ग द्वारा पश्चिम बंगाल से चलकर पुरुलिया-मुरी के रास्ते झारखंड आएंगे। अपराह्न 3.30 बजे मुरी में झारखंड प्रवेश द्वार पर रांची ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता उनका पारंपरिक रीति से स्वागत करेंगे।
अपराह्न 4.15 बजे उनका काफिला गोंदली पोखर चोक (अनगड़ा) पहुंचेगा। यहां भी रांची ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
4.45 बजेअपराह्न जोरार चौक नामकुम रांची में रांची महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ सरकार के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है। अपराह्न 5.15 बजे सह प्रभारी राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रदेश कार्यालय मे बैठक में होंगे शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिला अध्यक्ष की बैठक आयोजित है। इसमे प्रदेश सह प्रभारी भाग लेंगे।