पति के सामने पत्नी को 5 युवकों ने बनाया हवस का शिकार

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

हरियाणा। सूबे से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राज्‍य के यमुनानगर में दरिंदों ने एक शख्स को बंधकर बनाकर उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया। उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक घटना यमुनानगर जिले के एक गांव की है। गुरुवार देर रात 5 लोगों ने खेत पर काम कर रहे एक युवक को उसके परिवार समेत बंधक बना लिया। आरोपियों ने पहले पति के साथ मारपीट की। उसे रस्‍सी से बांध दिया। इसके बाद एक-एक कर उसकी पत्‍नी के साथ पांचों ने रेप किया। 

पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि 37 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसका पति यमुनानगर जिले के गांव बलाचौर में एक किसान के पास 14 साल से काम कर रहा है। उसके साथ उसका पूरा परिवार भी रहता है, जिसका वह भरण-पोषण करता है। 

शुक्रवार सुबह महिला ने पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि गुरुवार रात वह अपने परिवार के साथ सोई थी। अचानक पांच लोग आए और जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। विरोध करने पर गाली देते हुए अंदर घुस आए। मारपीट करने लगे। उन्होंने मेरे पति को रस्सी से बांध दिया। मेरे साथ बारी-बारी गलत काम किया। चीखने-चिल्‍लाने के बाद भी उन्होंने एक नहीं सुनी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।