ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए बनाया टास्क फोर्स

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के टॉस्क फोर्स बनाया है। गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के अनुसार उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह टॉस्क फोर्स के सचिव होंगे। परिवहन आयुक्त किरण कुमार पासी और संयुक्त ग्रामीण विकास सचिव आदित्य रंजन को सदस्य बनाये गये हैं। औषधि निदेशक रितु सहाय को टास्‍क फोर्स का सदस्य सचिव बनाया गया है।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि टॉक्स फोर्स राज्य में स्थित ऑक्सीन उत्पादन इकाई के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि सभी जिलों में स्थित अस्पतालों में ऑक्सीन की निर्बाध आपूर्ति हो सके।