दीपावली पर लोकल को वोकल करता महिला समूह

झारखंड
Spread the love

रांची । दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं ने दिवाली के मौके पर धुर्वा स्थित एमडीआई बिल्डिंग के समीप दो दिनों के लिए स्टॉल लगाया था। आज दूसरे और अंतिम दिन भी महिला समूह द्वारा निर्मित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, सजावटी सामान और अन्य उत्पादों की बिक्री जमकर हुई।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने इस बार दीपावली पर्व को लेकर विशेष पहल की है। आरुषि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 10 महिलाओं ने रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के समीप एक स्टॉल लगाया, जिसमें हस्तनिर्मित मूर्ति, मिट्टी के दीये और खिलौने समेत अन्य सजावटी सामानों की बिक्री की गई।

स्वयं सहायता समूह की सचिव सीमा कुजूर ने बताया कि स्टॉल के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाए गए सामानों की बिक्री की जा रही है। इससे पहले भी रांची के कुछ अन्य इलाकों में इनके द्वारा स्टॉल लगाकर दीपावली से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री की जाती थी।

रांची नगर निगम की सामुदायिक संगठनकर्ता खुशनुमा रहमान ने बताया कि इस तरह के स्टाल लगाए जाने से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय से महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की और बढ़ेगी।