
रांची । रांची गोशाला प्रांगण में रविवार को श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात 7.30 बजे गणेश पूजन, हवन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रातः 8 बजे से शहर की महिला और बच्चों ने गोशाला प्रांगण में आकर गौ माता का पूजन किया। गो दर्शन किया। गो माता को चोकर, हरा चारा और रोटी इत्यादि खिलाया। गो पूजन के बाद महिलाओं ने गाय की आरती उतारी एवं उनकी परिक्रमा की।
कोविड-19 को देखते हुए मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिता, शोभा यात्रा का कार्यक्रम स्थगित रखा गया। मुख्य संयोजक सज्जन सर्राफ और संयोजक प्रमोद सारस्वत ने बताया कि हरमू रोड स्थित गोशाला सहित आठ अन्य जगहों में भी गो पूजन का कार्यक्रम हुआ।

शहर की 8 जगहों पर प्रातः 7.30 से 11 बजे तक महिला, पुरुषों ने परिवार संग गौ माता की पूजा की। दान दिया। उपरोक्त अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग प्रभारी बनाए गए थे।
चांदनी चौक -कांके रोड- प्रभारी- दीपक सरावगी
श्रीराम गार्डन -कांके रोड- प्रभारी- पवन बजाज
श्री कृष्ण नगर कॉलोनी- रातू रोड-प्रभारी- ओमप्रकाश बरेजा।
होटल सिटी पैलेस- लालपुर- प्रभारी- विजय राजगढ़िया
मैकी रोड– महावीर चौक– प्रभारी-शिव भगवान अग्रवाल
श्री दुर्गा मंदिर- बकरी बाजार-प्रभारी- निर्मल मोदी
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर- सेवा सदनपथ-प्रभारी शिव शंकर साबू
आरोग्य भवन के सामने- सी एन हौंडा सिटी-बरियातू-प्रभारी- सुनील गुप्ता
गौशाला में गाय के लिए चारा का दान भी गौ भक्तों ने किया। गौ माता के लिए तुलादान की महत्ता बहुत बड़ी है। दान की सामग्री में चोकर, गुड, कुट्टी, मकई दर्रा की व्यवस्था गोशाला में ही रखी गई थी। गौ माता के लिए रोटी की भी व्यवस्था गौशाला की ओर से थी। आये हुए गो भक्तों ने गाय को रोटी खिलाया।
आज के सेवा कार्य में मुख्य संयोजक सज्जन सराफ, किशोरी लाल चौधरी, ओमप्रकाश छापड़िया, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, हरी कृष्ण बजाज, राजकुमार टिबड़ेवाल, प्रदीप राजगढ़िया, प्रमोद सारस्वत, अरुण बुधिया, दीपक सरावगी, राजेंद्र बंसल, सुरेश जैन, घनश्याम शर्मा, बसंत शर्मा, ललित, ज्योति बजाज सहित काफी संख्या में ट्रस्टी लगे थे।