साइंस और मैथ्स ओलंपियाड में स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वावमी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में सिल्वर्जोन द्वारा आयोजत दूसरे चरण के साइंस और मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 2 की विद्यार्थी आर्ची ने सिल्वरजोन द्वारा आयोजित मैथ्स ओलयम्पियाड में दूसरे चरण में राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने झारखंड, स्कूल का और अपने माता पिता का नाम रौशन किया। उसे सिल्वर मेडल और पेरी कार्डियन पे से पुरस्कृत किया गया।

साथ ही कक्षा 1 के अब्दुल्लाह ने भी गणित में बाजी मारी। कक्षा 3 के आर्यन कुमार, आर्यन राज ने भी साइंस दूसरे चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाध्याीपिका गुंजन भसीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। सभी छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि मेहनत से सभी लोग जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।