बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली, दो ग्रामीणों की हत्या

देश बिहार
Spread the love

प्रेम कुमार मिश्रा

गया । बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। इस दौरान कोबरा के चार जवान भी घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मारा गया नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी का जोनल कमांडर था। वह झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला था। नक्सालियों ने दो ग्रामीणों की भी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात गया जिले के बाराचट्टी थाना के NH- 2 के किनारे स्थित महुअरी गांव में नाच प्रोग्राम चल रहा था। इसमें नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में नक्सली संगठन का जोनल कमांडर आलोक मारा गया। उसपर सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित किया था। इस दौरान कोबरा के चार जवान भी घायल हुए है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मारे गये एक ग्रामीणों की पहचान नदरपुर पंचायत के मुखिया देवर वीरेंद्र यादव के रूप में की गयी है। जबकि एक ग्रामीण की अभी पहचान नहीं हुई है। बिहार और झारखंड की पुलिस, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटनास्थल से एक एके 47 राइफल भी बरामद किया गया। पुलिस जवानों द्वारा आसपास के इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।