झारखंड स्थापना दिवस पर रिलीज होगा नागपुरी वीडियो गाना

मनोरंजन
Spread the love

कुमार यूडी

रांची। झॉलीवुड जगत के सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके अपने कई हिट नागपुरी वीडियो गानों के बाद आकाश लोहरा के साथ एक नई प्रस्तुति पेश करने वाले हैं। दी लुक्स प्रोफेशनल्स रांची द्वारा स्पोंसर्ड नागपुरी वीडियो गाना ‘तोर चुनरी’ झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को अनीशा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जायेगी।

जानकारी के अनुसार गाने की शूटिंग सिक्किम-चीन सीमा, देलो बंग्लो, ट्रीटस नदी और नॉर्थ बंगाल डुअर्स में की गयी है। इस गाने में रोहित आरके के साथ श्‍वेता सागर अभिनय करती नजर आयेंगी। रोहित के अनुसार यह अब तक की सबसे महंगी नागपुरी वीडियो गीत है। कैमरामैन, निर्देशक और एडिटर आकाश लोहरा हैं। आकाश लोहरा के साथ रोहित आरके इससे पहले भी कई सुपरहिट नागपुरी वीडियो गाना कर चुके हैं।

गीने के निर्माता मनीष तिर्की, कोरियोग्राफर गणेश मुंडा, मेक अप ऑर्टिस्ट पूजा बानिक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रियंका सिंह और प्रोडक्शन मैनेजर मनीष एवं अमरदीप हैं। इस गीत को सुपरहिट नागपुरी गायक पवन रॉय और ज्योति साहू ने अपनी मधुर आवाज दी है। संगीतकार और गीतकार अमित तिर्की हैं। रोहित आरके कई हिट गीत देने के साथ ही बॉलीवुड फिल्म ‘इलाका किशोरगंज’ भी कर चुके हैं। साथ इनके कई बॉलीवुड फिल्मों के आने की संभावना है, जिसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है।