रांची। तापमान में तेजी से गिर रहा है। इसका प्रभाव सभी जगह दिख रहा है। झारखंड की राजधानी रांची के कांके क्षेत्र के न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के बाद आकाश से बादल छंटने और हवा चलने का प्रभाव तापमान पर पड़ा है।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के मुताबिक 30 नवंबर को कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्चे और बूढ़ों का खास तौर पर ख्याल रखें।
तापमान में ऐसे गिरावट
28 नवंबर
अधिकतम : 26.4
न्यूनतम : 9.3
29 नवंबर
अधिकतम : 24.6
न्यूनतम : 6.2
30 नवंबर
अधिकतम : 25.5
न्यूनतम : 5.2
(नोट : आंकड़े बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में)