
- गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया
रांची । सर्दी ने तेजी से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से गिर रहा है। झारखंड की राजधानी रांची के कांके क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में तीन दिनों में 13 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यह गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बच्चे और बूढ़ों का खास तौर पर ख्याल रखने की जरूरत है।
हवा की गति का प्रभाव
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक यह बारिश और हवा का असर है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हवा तेज गति से चली। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। हालांकि इस महीने में तापमान में गिरावट दर्ज की ही जाती है।
कम रहता है तापमान
सामान्य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखा जाता है।
तापमान में ऐसे गिरावट
21 नवंबर
अधिकतम : 31.3
न्यूनतम : 22.4
22 नवंबर
अधिकतम : 28.6
न्यूनतम : 17.5
23 नवंबर
अधिकतम : 26.4
न्यूनतम : 14.6
24 नवंबर
अधिकतम : 25.4
न्यूनतम : 9.6
(नोट : आंकड़े बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिक एवं पर्यावरण विभाग के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में)