चेन्नई के लिए 18 नवंबर से रांची से उड़ान भरेगी इंडिगो

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची । पहली बार रांची से चेन्नई के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। इसी तैयारी कर ली गई है। इंडिगो की यह फ्लाइट 18 नवंबर को रांची से सुबह 8.45 बजे उड़ान भरेगी। यह चेन्नई 11.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह चेन्नई से सुबह 5.45 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8.15 बजे रांची पहुंचेगी।

लंबे समय से चेन्नई के लिए झारखंड से सीधी विमान शुरू करने की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि साउथ में राज्य के कई छात्र पढ़ाई करने जाते हैं। इलाज के लिए भी काफी संख्या में लोग जाते हैं। सीधी हवाई सेवा नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानि‍यों का सामना करना पड़ता है।