जमशेदपुर । प्रथम टाटा स्टील वर्चुअल रन 22 नवंबर, 2020 को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है। अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नियम और शर्तां के अनुसार प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र, डिस्काउंट कूपन और एक स्टील मेडल प्रदान किया जाएगा। स्टील मेडल विशेष रूप से टाटा स्टील के निर्मित स्टील से तैयार किया गया है।
इस वर्ष का रन कुछ खास और सामाजिक कारण के साथ है। मदर नेचर का सम्मान और सुरक्षा करने और पेड़-पौधों द्वारा हमें प्रतिदिन होने वाले अनमोल लाभ के महत्व को समझने के लिए जमशेदपुर में हर प्रतिभागी के लिए एक लगाया जाएगा।
पंजीकरण के लिए प्रतिभागी https://www.getactiveindia.com/पर विजिट कर सकते हैं। रन केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुला है। प्रतिभागी जहां रहते हैं, वहीं से दौड़ सकते हैं। जहां से दौड़ना चाहते हैं, वहां से भी दौड़ सकते हैं।
टाटा स्टील 5 शहरों- कोलकाता, जमशेदपुर और नोआमुंडी (दोनों झारखंड) और भुवनेश्वर व अंगुल (दोनों ओडिशा) में अपने मैराथन के माध्यम से पूरे भारत में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। सलाना आयोजित होने वाले इस इवेंट में लगभग 35,000 लोग हिस्सा लेते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार एक वर्चुअल रन के माध्यम से विभिन्न स्टेकहोल्डरों के साथ जुड़ने की आवश्यकता की महसूस की गयी। डिजिटल प्लेफॉर्म पर संचालित होने से विस्तारित पहुंच सुनिश्चित होती है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार पूरे देश से अधिक संख्या में भागीदारी का लक्ष्य है।
इवेंट का प्रबंधन स्ट्राइडर्स (इवेंट पार्टनर) द्वारा किया जाएगा। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग ग्रुप है, जो फिटनेस-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों को डिजाइन कर आयोजित करता है। पूरे वर्ष विभिन्न रन इवेंट का संचालन करता है। इसे दुनिया का लोकप्रिय रनिंग शू ब्रांड ‘ब्रूक्स’ प्रायोजित कर रहा है, जो दौड़ के लिए विशेष प्रकार के जूतों, पोशाकोंऔर सहायक उपकरणों का निर्माण करता है एवं पूरी दुनिया में इसकी मार्केटिंग करता है।
वर्चुअल रन के लिए दौड़ की श्रेणियां
5के रन : 12-16 वर्ष (लड़के/लड़कियां)
7के रन : 16 वर्ष और इससे ऊपर (पुरुष/महिला)
10के रन : 16 वर्ष और इससे ऊपर (पुरुष/महिला)