हाई वैल्‍यू फसलों की खेती में सफल होगा ड्रिप इरीगेशन : कृषि निदेशक

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची । झारखंड की कृषि निदेशक निशा उरांव सिंघमार ने राजधानी रांची के अनगड़ा ब्‍लॉक में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने किसानों को मसूर के बीज का वितरण भी किया।

जोहार प्रोजेक्‍ट के तहत फूड प्रोड्यूसर ग्रुप लिफ्ट इरीगेशन उपयोग कर रहे हैं। इसमें सौर ऊर्जा का उपयोग कर सिंचाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में कृषि निदेशक ने PMKSY के साथ convergence की सुविधा भी परखी। इस अवसर पर उन्‍होंने NFSM & BGREI की योजना के तहत अनगड़ा प्रखंड के बद्री गांव में मसूर बीज का वितरण किया।

जानकारी हो कि जोहार प्रोजेक्‍ट के तहत राज्‍य के 17 जिलों में फूड प्रोड्यूसर ग्रुप सक्रिय है। ये जिले जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत आते हैं। प्रोड्यूसर ग्रुप उच्‍च मूल्‍य वाले फसलों (high value crops) की खेती करते हैं। कृषि निदेशक ने कहा कि ऐसी फसलों के साथ ड्रिप इरीगेशन सफल होगा।