Corona Update : झारखंड में मिले 237 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 25 नवंबर की रात 9 बजे तक 237 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 92 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 8 हजार 158 पॉजिटिव केस और 2,160 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 5 हजार 040 लोग ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 316 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 92, बोकारो से 18, देवघर से 10, धनबाद से 14, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 3, गुमला से 1, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 1, खूंटी से 6, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 12, साहिबगंज से 4, सराईकेला से 2, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले।

3 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 25 नवंबर को 3 मरीजों की मौत हो गई। देवघर के 1, हजारीबाग के 1 और पश्चिमी सिंहभूम के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 958 हो गई।