Corona Update : झारखंड में मिले 189 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 27 नवंबर की रात 9 बजे तक 189 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 71 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 8 हजार 577 पॉजिटिव केस और 2,162 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 5 हजार 453 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 195 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 71, बोकारो से 7, देवघर से 4, धनबाद से 3, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 24, गढ़वा से 9, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 1, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से 5, लातेहार से 14, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 3, पलामू से 7, रामगढ़ से 5, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 2 मरीज मिले।

1 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 27 नवंबर को 1 मरीजों की मौत हो गई। पश्चिम सिंहभूम के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 962 हो गई।