करोड़पति होने के साथ आपराधिक मामलों में भी आगे हैं नीतीश के अधिकतर मंत्री

देश बिहार
Spread the love

विक्रम गोयल

पटना। बिहार में नीतीश सरकार के मंत्री करोड़पति होने के साथ-साथ आरापधिक मामलों में भी आगे हैं। मंत्रिोमंडल में शामिल आधे से ज्यादा मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज है। कई मंत्रियों पर दर्ज मामले गंभीर किस्म के हैं। नए मंत्रिमंडल में शामिल 57 प्रतिशत मंत्री दागी हैं। शपथ लेने वाले 14 मंत्रियों में 13 मंत्री करोड़पति हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जदयू कोटे के छह मंत्रियों में दो पर घोषित गंभीर किस्म के आपराधिक मामले हैं। भाजपा के छह मंत्रियों में से चार मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। इसमें से दो पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं। हम पार्टी और वीआईपी कोटे के मंत्री पर भी गंभीर किस्म के आपराधिक मामले हैं। दोनों पार्टी से एक-एक मंत्री बनाये गये हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 14 मंत्रियों में से जदयू के पांच मंत्री करोड़पति हैं। भाजपा के सभी छह मंत्री करोड़पति हैं। हम पार्टी और वीआईपी कोटे से बनें इकलौते मंत्री भी करोड़पति हैं। मंत्रियों की औसत संपत्ति 3.93 करोड़ हैं। इस कैबिनेट में सर्वाधिक संपत्ति वाले मंत्री तारापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम संपत्ति भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के पास है। आठ मंत्रियों ने देनदारी की घोषणा की है। इसमें सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने वाले वीआईपी के प्रत्याशी मुकेश साहनी पर सर्वाधिक 1.54 करोड़ रुपये की देनदारी है।