मुंबई। भोजपुरी फिल्म जगत के नवोदित अभिनेता उदय सिंघानिया की दूसरी भोजपुरी फिल्म बनकर तैयार हैं। इसका ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होगा। ‘यूपी 64’ में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ अभिनय करने के बाद बतौर मुख्य नायक ‘पश्चाताप’ में अभिनय करते दिखेंगे। भोजपुरी फिल्म के बाद एक परिवारिक और मनोरंजन फिल्म है।
इस बारे में उदय सिंघानिया का कहना है कि उनकी फिल्म बेहद ही साफ-सुथरी है। यह लोगों को आकर्षित करने वाली और दिल को छू लेने वाली फिल्म साबित होगी। इसकी कहानी एक परिवार की है, जो गांव से जुड़ी है। यह फिल्म लोगों को संदेश देने का काम भी करेगी। इसका ट्रेलर दिसंबर अंत तक में रिलीज कर दिया जायेगा।
फिल्म भी सिनेमाघर में जल्दी ही देखने को मिलेगी। उदय अपनी अन्य कई फिल्मों की तैयारी में भी जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार उनकी लगभग आधा दर्जन फिल्में आने वाले समय में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इनमें से कई फिल्में बड़े स्टार्स के साथ भी करने वाले हैं।
भोजपुरी फिल्म पश्चाताप का निर्माण इंस्पाइरर एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसमें उदय सिंघानिया के साथ स्मिता सना बतौर मुख्य नायिका पर्दे पर नजर आयेंगी। डायरेक्टर सुनील मांझी, प्रोड्यूसर सनी प्रकाश हैं। राकेश गुप्ता, संजू सोलंकी, आकाश सिंह, नेहा वर्मा आदि कलाकारों ने भी फिल्म में अभिनय किया है।