गहन जांच अभियान में 18 वाहनों पर लगा जुर्माना, तीन जब्‍त

झारखंड
Spread the love

  • अभियान के दौरान 123 वाहनों की गहन जांच की गई

रांची। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में रांची के दलादली, रिंग रोड़, और पंडरा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुक्रवार को चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना, और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।

अभियान के दौरान 123 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में वाहनों के पथकर, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, परमिट, ओवरलोडिंग और चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

जांच के दौरान 18 वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं। इनमें अपूर्ण कागजात और ओवरलोडिंग के मामले शामिल थे। इन वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए 2,48,950 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 3 वाहनों को गंभीर उल्लंघन के कारण पंडरा ओपी में जब्‍त कर सुरक्षित रखा गया है।

अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे।

यातायात नियमों का पालन करें

जिला परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखें। यातायात नियमों का पालन करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK