प्रेरणा हनुमान रोअर प्रतियोगिता में 1500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्‍सा

झारखंड
Spread the love

  • सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने दोनों वर्गों में बाजी मारी

रांची। कर्मधारा ट्रस्ट ने सरला बिरला पब्लिक स्कूल के परिसर में ऐतिहासिक ‘हनुमान रोअर’  का आयोजन 31 जनवरी किया। ट्रस्ट का यह इवेंट रांची के युवाओं की वीर शक्ति को जागृत करने का एक अनूठा प्रयास था। इस आयोजन का मकसद हनुमान चालीसा को एक सांस्कृतिक और साहित्यिक माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर छात्रों में साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों का संचार करना था।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 तक चले इस कार्यक्रम में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, ब्रिजफोर्ड जीपी जालान, ब्रिजफोर्ड तुपुदाना, स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड और डीएवी आनंद स्वामी स्कूल के प्राइमरी एवं सेकेंडरी कक्षा के 1500 से अधिक छात्रों ने दो अलग-अलग ग्रुपों में भाग लिया।

प्राइमरी वर्ग में सरला बिरला पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार, स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड को द्वितीय पुरस्कार और ब्रिजफोर्ड जीपी जालान को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सेकेंडरी वर्ग में सरला बिरला पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार, फिरायालाल पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार और स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सर्वाधिक छात्रों की उपस्थिति के कारण पब्लिक स्कूल को स्पेशल अवार्ड दिया गया। इस स्कूल के 375 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर गोपाल पाठक द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

कर्मधारा ट्रस्ट के सिद्धार्थ सचदेव ने मुख्य अतिथि का श्रीराम अलंकृत दुपट्टा तथा शील्ड प्रदान कर स्वागत किया।

कर्मधारा ट्रस्ट द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी छात्रों स्कूल के शिक्षकों पेरेंट्स और सभी आगंतुकों को श्रीराम अलंकृत दुपट्टा भेंट कर एवं टीका लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सरला बिरला पब्लिक स्कूल की कंचन सुखीजा तथा रुकमणी पांडे का विशेष सहयोग रहा। कर्मधारा टीम के प्रतीक कुंवर, मयंक गेरा,ज्योति कुंवर, दिव्या गेरा, सिद्धार्थ सचदेव, राजेश गाड़ोदिया, शालिनी सचदेव, कुशाग्र साहू, पूजिता साहू, आयुष तिवारी समेत अन्य की सक्रिय भागीदारी रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK