निजी घर में मिले 13 खाली गैस सिलेंडर, अवैध कारोबार के प्रमाण भी

झारखंड
Spread the love

  • दो गैस एजेंसियों की स्टॉक जांच की, स्थानीय लोगों से लिया फीडबैक

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। एसडीएम संजय कुमार ने गैस आपूर्ति की वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत होने एवं गैस की संभावित कालाबाजारी के विरुद्ध कार्रवाई के उद्देश्य से मेराल एवं मझिआंव क्षेत्र में व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो गैस एजेंसियों का भंडार निरीक्षण और तीन व्यवसायियों के यहां छापेमारी की गई।

मेराल प्रखंड के पचफेड़ी स्थित शगूफा भारत गैस एजेंसी में स्टॉक एवं गोदाम की जांच की गई। मझिआंव स्थित उजाला एचपी गैस एजेंसी की बुकिंग और आपूर्ति व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण भ्रमण के क्रम में मझिआंव के खरसोता निवासी कमलेश मेहता के घर से 13 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 12 घरेलू गैस सिलेंडर और एक वाणिज्यिक श्रेणी का सिलेंडर शामिल है।

पूछताछ के दौरान कमलेश मेहता सिलेंडरों के स्रोत के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह गैस एजेंसियों से सिलेंडर खरीदकर अपनी इलेक्ट्रिकल दुकान में अवैध रूप से बेचता है।

इस व्यक्ति के मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट की जांच में उजाला एचपी गैस एजेंसी को बड़ी मात्रा में भुगतान एवं सिलेंडर खरीद से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए।

इसी प्रकार मझिआंव शहरी क्षेत्र के लव सोनी के विरुद्ध भी गैस की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

एसडीएम द्वारा लव से पूछताछ एवं मोबाइल/व्हाट्सएप जांच में यह सामने आया कि उसने कुछ ही महीनों में गैस एजेंसियों के खातों में लाखों रुपये का लेन-देन किया है।

इस व्यवसायी द्वारा जिन एजेंसियों से बड़े पैमाने पर सिलेंडर खरीदे जाने के संकेत मिले हैं, उनमें कुटमू (पलामू) की इंडियन गैस एजेंसी, गढ़वा गैस इंडियन एजेंसी, मझिआंव की एचपी उजाला गैस एजेंसी तथा मेराल की शगूफा भारत गैस एजेंसी आदि शामिल हैं।

इन सभी मामलों की अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी की संयुक्त टीम से जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की वर्तमान में इन सभी के द्वारा एलपीजी कालाबाजारी तो नहीं की जा रही है।

एसडीएम ने गैस एजेंसियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैस के अवैध खरीद बिक्री से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करना आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडनीय अपराध है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *