कटक। ओडिशा से सुबह-सुबह एक दुखद खबर आई। यहां के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लग गई। इसके कारण 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख जताया। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए।
एक मरीज के रिश्तेदार ने कहा कि मेरी बेटी ICU में इलाज करा रही थी। मैं बाहर बैठकर इंतज़ार कर रही थी। उसी समय मैंने अपनी बहू से अंदर जाने के लिए कहा। तभी, ICU के अंदर से एक महिला ने हिंदी में ज़ोर से आवाज़ लगाई। क्योंकि मेरा घर अंगुल में है, इसलिए मैं ठीक से समझ नहीं पाई कि वह क्या कह रही थी। पहले तो मुझे लगा कि शायद अंदर किसी को कोई दिक्कत हो रही है। जल्द ही मैंने देखा कि ICU का कमरा धुएं से भर गया था।
लोकल कॉर्पोरेटर दीपक कुमार दास ने कहा कि हमें सुबह 3 बजे पता चला। तो, मैं हॉस्पिटल पहुंचा। घटना सुबह करीब 2-2.30 बजे हुई। उस समय बारिश हो रही थी। मुझे मिली जानकारी के अनुसार, वहां शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। जांच से पता चलेगा कि यह हादसा पुराने AC की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा के ट्रॉमा केयर सेंटर में संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में ट्रॉमा ICU और प्रथम मंजिल पर लगे ICU में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। अग्निकांड की चपेट में आने से इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित मरीजों को जब शिफ्ट किया गया तो उसके बाद अन्य 3 लोगों की भी मौत हो गई।
सीएम ने कहा कि हमारे कर्मचारी व सिक्योरिटी ने भी अपना जीवन जोखिम में डालकर राहत बचाव अभियान किया। हमने विभाग को निर्देश दिए थे कि फायर सुरक्षा को बेहतर किया जाए।
इसके लिए हम वर्तमान बजट में 420 करोड़ का प्रावधान भी कर चुके हैं। इसके अलावा आगामी बजट वर्ष 2026-27 में भी हमने 400 करोड़ का प्रावधान रखा है। हमारी सरकार आने के बाद हर साल हम सुरक्षा उपाय और अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रहे हैं।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी को हमने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में अग्निविभाग व्यवस्था की जांच करें। जो घटना हुई है, उसमें न्यायिक जांच के आदेश दिए। कहा कि घटना के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा तो निश्चित ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
सीएम ने इलाजरत मरीज़ों को सुरक्षित शिफ्ट करने का निर्देश दिया। हर मृतक के परिजनों के लिए CMRF से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। घायलों को सबसे अच्छे इलाज का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


