देवघर। जैसी करनी वैसी भरनी की कहावत इन चार अपराधियों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। बिहार के नवादा जिले के चार साइबर ठगी के आरोपियों को देवघर साइबर थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के उडनपुर गांव निवासी धर्मराज कुमार सिंह, शाहपुर थाना क्षेत्र के संगमा गांव निवासी सत्यम कुमार सिंह तथा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी गौतम कुमार सिंह और राजाराम कुमार सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी आपस में मित्र हैं और मिलकर साइबर ठगी का अवैध कारोबार संचालित करते थे।
इनके पास से पांच मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। बरामद सिम कार्डों में से एक के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर पहले से साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज है।
जांच में पता चला कि आरोपी खुद को फर्जी रूप से फ्लिपकार्ट, ब्लूडार्ट, फर्स्ट फ्लाइट और डीटीडीसी जैसी कूरियर कंपनियों का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे।
पार्सल या कूरियर डिलीवरी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करते थे। देवघर में हुई साइबर ठगी की कुछ घटनाओं में भी इनके शामिल होने की जानकारी जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस को मिली थी।
पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए देवघर आए हुए हैं और एक होटल में ठहरे हैं।
सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की जांच तथा पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से साइबर अपराध में सक्रिय थे। छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि और जसीडीह थाना की पुलिस टीम शामिल थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

