रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस-2025 मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के क्वॉयर समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर आयोजित समावेशी फुटबॉल मैच ने पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। मार्च-पास्ट ने प्रतिभागियों की दृढ़ता, एकता और तालमेल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने अपने उद्बोधन में दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य वातावरण तैयार करने, उन्हें गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में सहानुभूति, संवेदनशीलता और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं व्यक्तियों के प्रति सम्मान का विकास शिक्षा का मूल उद्देश्य है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति समान स्वीकार्यता और अवसर का अधिकारी हैं।
कार्यक्रम का समापन प्राचार्या (दीपशिखा) सुश्री गोपिका आनंद के धन्यवाद और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


