चुनाव की घोषणा होते ही आया पश्चिम बंगाल का ओपिनियन पोल, मिले ये संकेत

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। यह दो चरणों में होना है। चुनाव की घोषणा होते ही ओपिनियन पोल आ गया है। यह पोल ABP News-Matrize-IANS ने किया है।

बंगाल में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल, 2026 को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।

बंगाल में विधानसभा में 294 सीटें हैं। बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है। पि‍छले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 213 और भाजपा को 77 सीटें मिली थीं।

बीते चुनाव की तरह इस बार भी मुख्‍य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच होगा। ओपिनियन पोल में यही बात सामने आई है।

ओपिनियन पोल के अनुसार चुनौतीपूर्ण मुकाबले में फिलहाल पि‍छले चुनाव की तुलना में टीएमसी को सीटों का काफी नुकसान होगा। भाजपा को बढ़त मिलेगी।

नुकसान होने के बाद भी टीएमसी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता दिख रहा है। पोल के अनुसार टीएमसी को 155 से 170 सीटें और भाजपा को 100 से 115 सीटें मिलने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *