ग्रामीणों ने ओबी डंप की ट्रांसर्पोटिंग को कर दिया ठप

झारखंड
Spread the love

धनबाद। लोयाबाद को तालाब भरे जाने से सशंकित निचला धौडा के ग्रामीणों ने ओबी डंप की ट्रांसर्पोटिंग को ठप कर दिया। वहीं पर महिलाएं धरना पर बैठ गई। ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग व कनकनी कोलियरी के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ट्रांसर्पोटिंग ठप कर दिए जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रांसर्पोटिंग ठप कर दिए जाने की खबर मिलते ही कोलियरी व आउटसोर्सिंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ अधिकारि‍यों की नोकझोंक भी हुई।

अधिकारियों द्वारा तालाब नहीं भरने का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ। करीब दो घंटे तक ट्रांसर्पोटिंग ठप रही। इधर ग्रामीणों द्वारा लोयाबाद थाना में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया गया। इसमें ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर प्राकृतिक नाले को बंद कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तालाब को भर दिया जाता है तो यह क्षेत्र बरसात के दिनों में डूब जाएगा।

आउटसोर्सिंग के निदेशक आदित्य सिंह ने बताया कि एरिया पांच की सर्वेयर टीम आकर पानी निकासी के लिए तालाब का मुआयना करेंगे। नाली और बारिश का पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा।

कोलियरी पीओ धीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि यह जमीन बीसीसीएल की है। तालाब में हर हाल में ओबी डंप किया जाएगा। परियोजना चलाने के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं है। विरोध करने वालों में पुतुल देव, चम्पा देवी, कंचन देवी, पूजा देवी, तेतरी देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK