नकली विदेशी शराब के अवैध कारोबार में शामिल वाहन जब्‍त

झारखंड अपराध
Spread the love

बोकारो। कथारा क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा नकली विदेशी शराब का अवैध कारोबार होने की सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली। इसके बाद एसपी ने कथारा ओपी थाना प्रभारी को उदभेदन के लिए निर्देशित किया गया। उक्त अवैध कारोबार करने वालों पर निगरानी एवं सूचना संकलन की जा रही थी।

थाना प्रभारी को इस संदर्भ में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए गस्ती दल को सूचित किया गया। कथारा बस्ती जाने वाले रोड में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल का निर्देश दिया गया।

गस्ती दल द्वारा 20 फरवरी, 2026 को अहले सुबह करीब 4.30 बजे कथारा बरती मि‍डिल स्कूल के सामने रोड किनारे चार पहिया टाटा मैजिक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। हालांकि, उक्त वाहन को भगाने का प्रयास किया गया। उसे सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन को जब्‍त किया गया।

इसमें संलिप्त अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इस संदर्भ में गोमिया (कथारा ओ० पी०) में 20 फरवरी, 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जब्‍त समानों में विभिन्न ब्रांडों की नकली विदेशी शराब, शराब को शील करने एवं बनाने का मशीन, स्प्रीट, ढक्कन, स्टीकर, बार कोड आदि शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK