उत्साह और गरिमा के साथ आगे बढ़ता वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन

बिहार देश
Spread the love

  • साइक्लोथॉन दल ने ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर का भ्रमण किया

बिहार। “जो राष्ट्र अपने नायकों को स्मरण रखता है, वही उद्देश्य और गर्व के साथ आगे बढ़ता है।” इसी भावना को आत्मसात करते हुए वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन ने औरंगाबाद में विश्राम के बाद छठे दिन अपनी यात्रा पुनः आरंभ की।

औरंगाबाद से साइक्लोथॉन को एक समारोह में एमएलसी दिलीप सिंह ने औपचारिक रूप से रवाना किया। इस अवसर पर कर्नल प्रदीप तक्षक (कमांडिंग ऑफिसर, 13 बिहार बटालियन एनसीसी), एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

औरंगाबाद में विश्राम दिवस की शुरुआत कर्नल अनिल कुमार, टीम लीडर द्वारा संचालित योग एवं वेलनेस सत्र से हुई। इस सत्र में “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के शाश्वत आदर्श पर विशेष बल दिया गया।

इसके उपरांत साइक्लोथॉन दल ने ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर का भ्रमण किया। इसका पवित्र जलकुंड और उत्कृष्ट नक्काशीदार पत्थर शिल्प इसकी गहन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता का साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।

साइक्लोथॉन दल ने बिहार के सासाराम की ओर लगभग 60 किलोमीटर की अगली यात्रा प्रारंभ की। मार्ग में दल ने श्रद्धेय मां तारा चंडी मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की।

सासाराम पहुंचने पर साइक्लोथॉन दल का 42 बिहार बटालियन एनसीसी, एनसीसी कैडेट्स एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

जनसमुदाय की अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया और हार्दिक स्वागत ने दल को विशेष रूप से प्रेरित किया। साइक्लोथॉन के महान उद्देश्य के प्रति व्यापक जनसमर्थन की पुनः पुष्टि की।

सासाराम में रात्रि विश्राम के पश्चात साइक्लोथॉन सातवें दिन अपनी यात्रा पुनः आरंभ करते हुए आध्यात्मिक एवं सुंदर नगरी वाराणसी की ओर प्रस्थान करेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK