विश्वजीत कुमार रंजन
कल्याणपुर (गढ़वा)। वीडी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
नर्सरी कक्षा में एमडी. सैफ आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में नाजमीन खातून, यूकेजी में रागनी कुमारी, कक्षा 1 में जिसान अंसारी, कक्षा 2 में ओम प्रकाश प्रजापति, कक्षा 3 में रोहित कुमार पाल एवं कक्षा 4 में सूरज कुमार पाल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक हरी राज ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षित वातावरण के मद्देनजर स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। विद्यालय में पूरी तरह से अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त कंप्यूटर लैब, स्कूल आने-जाने हेतु वाहन सुविधा, स्वच्छ पेयजल सहित कई आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


