डाक विभाग में निकली वैकेंसी, योग्‍यता मैट्र‍िक, वेतन ₹63,200

अन्य राज्य देश रोजगार
Spread the love

बेंगलुरु। भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर अपना आवेदन ऑफलाइन मोड में भेजना होगा।

मासिक वेतन

पद का वेतन 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक है। इसके साथ ही लागू सरकारी भत्ते भी नियुक्‍त ड्राइवरों को मिलेंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-2 के तहत रखा जाएगा।

ये है योग्यता

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास होना अनिवार्य है।
हल्के और भारी मोटर वाहनों (Light and Heavy Motor Vehicles) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
वाहन चलाने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
वाहन के रख-रखाव का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।

आयु सीमा

आवेदन करने की अंतिम तिथि के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसके अलावा, सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके पात्र सशस्त्र बल के कर्मी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण

कुल पद : 11
बेंगलुरु : 10 पद
मैसूर सब-डिपो : 1 पद

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन भेजना होगा।

आवेदन भेजने का पता

मैनेजर, मेल मोटर सर्विस,
बेंगलुरू- 560001