- जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पत्र लिख जताई आपत्ति
गुमला। जिले में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप उरांव का चैनपुर तबादला विवादों के घेरे में आ गया है। इस स्थानांतरण के खिलाफ चैनपुर प्रखंड के मुखिया, प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पत्र लिखकर इस आदेश को तुरंत रद्द करने की मांग की है।
उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि संदीप उरांव का पिछला रिकॉर्ड बेहद विवादित रहा है। संदीप उरांव पहले भी दो बार चैनपुर में बीपीओ के पद पर तैनात थे, लेकिन उनका कार्य संतोषजनक नहीं रहा। उनकी कार्यशैली से नाराज होकर विधायक ने विधानसभा में भी आवाज उठाई थी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनके खिलाफ एकदिवसीय धरना देकर उन्हें हटाने की मांग की थी, जिसके बाद तत्कालीन बीडीओ ने उन्हें विरमित कर दिया था। जनवरी में जिला स्तरीय बैठक के दौरान चैनपुर में उनके कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं में भारी अनियमितता की पुष्टि हुई थी।
वर्तमान में डुमरी प्रखंड में उनके कार्यकाल के दौरान लाखों रुपये के मनरेगा फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें एक ऑपरेटर पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि जब एक अधिकारी के खिलाफ इतने गंभीर आरोप हैं। वे पहले ही विफल साबित हो चुके हैं, तो उन्हें बार-बार उसी प्रखंड में भेजना न्यायसंगत नहीं है।
जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से आग्रह किया है कि वर्तमान बीपीओ कांति कुमारी को ही चैनपुर में रहने दिया जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। पत्र पर प्रमुख चैनपुर, उप-प्रमुख, चैनपुर प्रखंड के मुखिया, और विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों बारडीह, मालम, जनावल, छिछवानी के हस्ताक्षर और मुहर अंकित हैं। इसकी प्रतिलिपि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उपविकास आयुक्त को भी भेजी गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


