नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के कुर्ला में ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकी संगठन से लिंक होने की इनपुट्स के बाद इनको हिरासत में लिया गया।
महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि अभी कुछ और भी युवा स्पेशल सेल की रडार पर हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों को स्पेशल सेल दिल्ली लेकर आ रही है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के हवाले से बताया गया कि इन आतंकियों दिल्ली और मुंबई में टॉय कार बम से बड़े स्तर पर ब्लास्ट करने की योजना थी।
महाराष्ट्र एटीएस ने लिखा, ‘महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक जॉइंट ऑपरेशन में मुंबई के कुर्ला और पास के खडावली इलाके में रेड की। दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल करेगी।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


