- पहाड़ी बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया
- श्री दुर्गा जागरण मंडली ने भक्ति गीत पेश किया
- महाशिवरात्रि पर शिव बारात पहले निकाली जाएगी
रांची। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) ने पहाड़ी मंदिर के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर हल्दी मेहंदी रस्म का आयोजन किया। इस मौके पर पहाड़ी बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। हल्दी की रस्म के दौरान भगवान शिव को सबसे पहले हल्दी और तेल का लेपन एवं तिलक किया गया। इसके बाद उन्हें स्नान कराकर कर नए वस्त्र धारण कराए गए। उन्हें पीले फूलों से सजाया गया।
इसके साथ ही मंदिर में आए भक्तों ने भी भगवान की हल्दी रस्म में शामिल होकर एक दूसरे को भगवान की प्रसाद रूपी हल्दी भी चढ़ाई। साथ ही हल्दी की रस्म के बाद मंदिर में भगवान शिव का संगीत भी हुआ। महिलाओं ने ‘बात मोरी बिगड़ी बनाई दे, मोर भंगिया का मनाई दे ओ भेरो नाथ…’ और ‘शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ, अंत काल को भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ…’ भजन गाकर भगवान शिव की संगीत रस्म को निभाया। इसके बाद पहाड़ी बाबा की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ो महिलाएं और पुरुष सम्मिलित रहे।
आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री दुर्गा जागरण मंडली रही। श्री दुर्गा जागरण मंडली की ज्योति अरोड़ा, शशि किंगर, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा ने ‘भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है, दूर हो के भी तू साथ है…’ और ‘मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी भोले नाथ रे ओ शंभू नाथ रे….’ जैसे कई भक्ति गीत गाकर भक्तों को खूब झूमाया।
श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल और अध्यक्ष गुलशन मिढ़ा ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी बाबा के मुख्य द्वार से शहर की सबसे पहली शिव बारात निकाली जाएगी। ऐतिहासिक झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में जो स्वरूप सब बने हैं, उसकी चर्चा झारखंड ही नहीं पूरे भारत में होगी।
मेहंदी हल्दी के कार्यक्रम में संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल, मुख्य संयोजक ललित ओझा, राजू काठपाल, अध्यक्ष गुलशन मिड्ढा, संजय जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मक्कड़ नेशु, महासचिव जीतू अरोड़ा, रिंकू, राजु सिन्हा, मोनू शर्मा, विनय सिंह, अजित सिंह, मोहन गोस्वामी, प्रिया बर्मन, वीणा श्री, अंजना प्रियदर्शनी, वीणा सिंह, विनीता, अर्चना झा, मोनिका, सोनी, गायत्री, नीलू सिंह, रीना सिंह, वीणा सिंह शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त अंजना, प्रियदर्शनी, समर्पणा सिंह, अर्चना झा, विनीता देवी, शीला, संगीता सिन्हा, रीता सेन, मोनिका, सोनी, शालू, नीलम, मंजुला, ममता मिश्रा, नीतू सिंह, रीता सेन, श्वेता सिन्हा, मोनिका प्रसाद, काजल, ऐश्वर्या, संगीता, कान्ता देवी अरोड़ा, रीया, पायल, सीमा हेंब्रम, सुमन किस्कू, श्रेया, रीया, दीप, आनंदी, वीणा सिंह, किरण देवी, शीतल गुप्ता, परिणीता देवी, गोलू समेत अन्य शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


