जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की रोइंग अकादमी ने नेशनल इनडोर रोइंग चैंपियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीता। चैंपियनशिप के महिला रिले इवेंट में श्रेया कुमारी, कोमल कुमारी, गौरी कुमारी साहू और अदिति यादव की टीम ने बेहतरीन तालमेल और संघर्ष का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
यह उपलब्धि फाउंडेशन के लिए बेहद खास रही, क्योंकि इसी प्रतियोगिता के साथ अकादमी ने रोइंग में अपना पहला राष्ट्रीय पदक जीतने का सफर शुरू किया था। लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ अकादमी ने राष्ट्रीय रोइंग मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है।
अकादमी के ज्यादातर खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं, खासकर डिमना क्षेत्र से। उनकी यह सफलता जमीनी स्तर पर खेल विकास और समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की अकादमी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
चार पदकों के इस ऐतिहासिक अभियान के साथ टीएसएएफ रोइंग अकादमी ने भारतीय रोइंग में एक मजबूत हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। आने वाले वर्षों में और बड़े मुकाम हासिल करने का संकेत दिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


