आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। ब्लॉक मोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर मौजूद राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने गुरु जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में बताया।
झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हौसला को हमें बुलंद करना है। सभी कार्यकर्ता को कंधे से कंधे मिलाकर गुरु के अधूरे सपने को पूरा करना है।
इस अवसर पर गुरुजी की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला पदधारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा तिर्की, पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत, बालमुकुंद लोहारा, सरिता उरांव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


