पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरबेड़ा स्थित टीओपी के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने दो दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइक से पतरातु घूमने के लिए रांची से निकला था।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक (जेएच 0एफयू- 6236) से जैसे ही टीओपी के समीप पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर (एनएच 01एएच 3355) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की उम्र लगभग 25 से वर्ष है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पिठोरिया पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी। पुलिस ट्रेलर को जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।


