बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को माला पहनाकर पढ़ाया नियमों का पाठ

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिले में 1 से लेकर 31 जनवरी तक ‘सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन’ थीम पर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस महीने सड़क सुरक्षा विषयक पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को शहर के छह मुहांन चौक पर ट्रैफिक पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग ने गांधीगिरी का तरीका अपनाया।

इस दौरान बगैर हेलमेट बाइक और बिना सीट बेल्‍ट के कार चालक गेंदा फूल का माला पहनाया गया। जो बाइक सवार हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल प्रदान कर धन्यवाद दिया गया। जिला परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी से जुड़े सदस्यों व ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने कहा कि आज फूल देकर आमजनों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद भी अगर वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उन सभी से जुर्माना वसूला जायेगा। उपायुक्त ने आमजनों से सुरक्षित भविष्य के लिये सहयोग करने की अपील की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK