टेलीकॉम दुकान से दो से ढाई लाख के मोबाइल ले उड़े चोर

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। शहर में एक बार फिर चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। बीती रात चोरों ने केडिया पेट्रोल पंप के सामने स्थित गुरु नानक टेलीकॉम दुकान को निशाना बनाते हुए एस्बेस्टस शीट काटकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान से 18 मोबाइल, 4 पवार बैठक लेकर फरार हो गए। इसका मूल्य लगभग दो से ढाई लाख रुपये बताया गया है।

दुकान के मालिक पलक सलूजा ने सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही चक्रधरपुर के बड़ी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में भी इसी तरह अल्बेस्टर सीट काटकर चोरी की गई थी। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला चोर और एक नाबालिग को पकड़ा था और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया था।

लगातार हो रही इस तरह की वारदातों से शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK