नेशनल स्कूल बैंड कंपटीशन में रांची के इन स्‍कूलों ने किया उम्‍दा प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके एवं कैराली स्कूल बने संयुक्त विजेता
  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को बधाई देते हुए सम्मानित किया

रांची। नेशनल स्कूल बैंड कंपटीशन का ग्रैंड फिनाले गणतंत्र दिवस से पूर्व 24 जनवरी को आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी बैंड पर अपनी प्रस्तुतियां देते हैं।

इस वर्ष हुई प्रतियोगिता में देश के 763 स्कूलों के 18000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तर पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनसे चयनित होकर 16 टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुई। अपनी अमृत पीढ़ी के द्वारा बैंड पर प्रदर्शन सुनना बहुत ही सुखद अनुभूति देने वाला रहा।

इस प्रतियोगिता में झारखंड के भी तीन विद्यालयों की टीम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (कांके), कैराली स्कूल, सेक्टर-2 (रांची) और संत जेवियर हाई स्कूल (चाईबासा) शामिल रही। यह प्रतियोगिता ब्रास बैंड बॉयज, ब्रास बैंड गर्ल्‍स और पाइप बैंड बॉयज, पाइप बैंड गर्ल्‍स की कैटेगरी में हुई। इन कैटेगरी में देश भर में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके और कैराली स्कूल सेक्टर 2, रांची की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कांके की बेटियों ने और कैराली स्कूल के बेटों ने पाइप बैंड पर अपनी शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK