बसंत मेले के दूसरे दिन खूब हुई खरीदारी

झारखंड
Spread the love

  • गणगौर सिंधारा का हुआ आयोजन, महिलाएं खूब की मस्ती

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के दूसरे दिन 18 मार्च को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। स्टॉल में सुबह से ही रौनक रही। हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने काफी तारीफ की। हाथ के बने हुए केक, पेस्टी, चॉकलेट पॉप्स बच्चों और महिलाओं को काफी पसंद आए। लड्डू गोपाल की पोशाक एवं गहनों की महिलाओं ने खूब सराहना की।

शाम को गणगौर के उपलक्ष्य में बहू बेटियों का सिंधारा किया गया। इसमें सृजन शाखा की बहू बेटियों ने गणगौर के उपलक्ष्य में एक गणगौर पूजा को दर्शाया गया। सभी ने एक साथ मिलकर गणगौर की पूजा की। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया।

महिलाओं ने एक दूसरे को सिंधारा अर्पित किया। बसंत के मौसम का आनंद लिया। इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत किया। पुरानी रीति रिवाज को जीवित रखा। सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी अपनी टीम के साथ उपस्थित थी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, नैना मोर, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, अनुसूया नेवटिया, रीना सुरेखा, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीति‍ बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीति‍ पोद्दार, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सरिता मोदी, सुनीता सरावगी, सीमा टाटिया, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, प्रीति फोगला,शोभा हेतमसरिया, करुणा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, ललिता नारसरिया सहित अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *