मढ़ौरा/सारण। प्रखंड के टेहटी स्थित मध्य विद्यालय में अवकाश प्राप्त शिक्षकों प्रभूनाथ सिंह एवं रमाशंकर सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया। उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि शिक्षकों का विदाई समारोह नहीं, सम्मान समारोह किया जाता है। शिक्षक जिंदगी भर शिक्षक ही रहता है। वह कभी रिटायर नहीं होता। शिक्षक के कंधे पर नौनिहालों का भविष्य रहता है। उसके सम्मान में उसके कार्यकाल की विशेषताओं की गाथा पढ़ी जाती है।
उन्होंने अभिभावकों की भी क्लास लगाते हुए कहा कि जिस दिन से अभिभावक सरकारी योजनाओं को छोड़ कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने लगेंगे, उसी दिन से शिक्षा में सुधार शुरू हो जाएगा।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत सत्कार विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जब भी विद्यालय परिवार को उनकी आवश्यकता होगी वे हर समय तैयार रहेंगे। पूर्व मंत्री के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि उनके आगमन से हमारा हृदय प्रफुल्लित हो गया है।
इस अवसर पर प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, प्रो भूपेश भीम, शिक्षक नेता डॉ. नागेंद्र यादव एवं अवधेश प्रसाद के साथ सूर्यदेव कुमार, संतोष कुमार यादव सहित अन्य शिक्षकों ने उपस्थित होकर संबोधन किया और दोनों शिक्षकों के सफल जीवन की कामना की। संचालन शिक्षक संतोष कुमार ने किया, जबकि वरीय शिक्षक राकेश प्रसाद, मनोज कुमार, शैलेश कुमार, श्वेता कुमारी, शमा परवीन विशेष रूप से विद्यालय परिवार की तरफ से सक्रिय थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


