उदय नाथ महतो जयंती के अवसर पर ट्रस्ट ने किया कंबल वितरण

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। स्व. उदय नाथ महतो जयंती के अवसर पर कांके विधानसभा के पतरातू गांव में 200 जरूरतमंद वृद्ध, विधवा, दिव्‍यांगों के बीच कंबल का वितरित किया गया। आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि कुरमी विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, समाजसेवी लता देवी, एलआरडीसी आशीष मंडल, मुखिया पूजा किस्पोट्टा, सरपंच तारा देवी मौजूद थे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने कहा कि उदयनाथ महतो सभी के लिए प्रेरणाश्रोत थे। उनकी जयंती के अवसर पर गरीब लोगों को कंबल वितरण करना स्व. उदयनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि देने के समान है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, सदस्य गुड्डू बड़ाइक, चून्नू सिंह, आशीष महतो, अर्जुन महतो उर्फ़ बल्लू, सुरेश महतो, रामप्रसाद महतो आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी नारायण, कमलनाथ महतो, अरुण महतो, मुकेश महतो, जलेश्वर महतो, शिवनारायण महतो, सलीम अंसारी, तौफीक अंसारी, अशोक महतो का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK