वैशाली। हैरान कर देने वाली खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आई है, जहां एक दारोगा ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी इलाके का है। मृतक दारोगा की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है, जो 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें महज 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले वे विदुपुर थाना में तैनात थे। अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि दारोगा ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि उन्होंने किराए के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी।
घटना के बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जांच के तहत पुलिस मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


