बिहार लेकर जाकर अधिक दाम पर शराब बेचने की थी योजना, आरपीएफ ने इन्‍हें पकड़ा

अपराध
Spread the love

रांची। आरपीएफ राची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर 19 फरवरी, 2026 को आरपीएफ पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची ने हटिया पर ऑपरेशन “सतर्क” के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2 पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं एक लावारिस बैग की तलाशी लेने पर 85 बोतल शराब बरामद की गई। इनका अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,02,000 है।

कार्रवाई के क्रम में नवजीत कुमार (अरवल, बिहार), मुकेश कुमार सिंह (रांची, झारखंड) और महेश सोनी (रांची, झारखंड) को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में 18 बोतल शराब मुख्य द्वार के पास लावारिस अवस्था में बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को रांची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 (हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस) से बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे। सभी बरामद शराब की बोतलों को विधिवत जब्त कर आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्य में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक उज्ज्वल कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार और स्टाफ बसंत सोय, राजेश रौशन, दिनेश प्रसाद, बसंती कुमारी, निधि कुमारी एवं अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK