इलेक्शन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और अधिकारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। इलेक्शन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और अधिकारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी अगर बीमार पड़ते हैं, तो उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी है। गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी।

यह व्यवस्था चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ने, दुर्घटना में घायल होने या किसी प्रकार की चोट लगने की स्थिति में लागू होगी।

ममता सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा का लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त निजी व्यक्तियों, जैसे ड्राइवर, क्लीनर और अन्य सहयोगी कर्मियों को भी मिलेगा।

ईवीएम की जांच और संचालन से जुड़े तकनीकी कर्मियों तथा सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को भी इसमें शामिल किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, उपचार की सुविधा राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधिकारी या अधिकृत प्रशासनिक अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविदा मिलेगी।

अस्पतालों को तय रेट के हिसाब से इलाज करना होगा और उपचार के खर्च का भुगतान राज्य सरकार करेगी।

सरकार ने यह भी कहा है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों की तैनाती को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *